सैदपुर: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करने वाला आरोपी रेडियोलॉजिस्ट धराया, शासन से निःशुल्क अल्ट्रासाउंड का है अधिकृत सेंटर
सैदपुर CHC के सामने स्थित हैप्पी डायग्नोस्टिक सेंटर पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। इस दौरान वहां एक अनधिकृत और अयोग्य व्यक्ति द्वारा रेडियोलॉजिस्ट के रूप में अल्ट्रासाउंड करता पाए जाने पर मय साक्ष्य हिरासत में ले लिया गया। इस औचक कार्रवाई के दौरान सीएचसी अधीक्षक ने वहाँ रखी गई अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया।