खानपुर: खानपुर कस्बे के खाकी जी महाराज प्रांगण से धूमधाम से रवाना हुई आशुतोष वंदन पदयात्रा
खानपुर कस्बे के खाकी जी महाराज प्रांगण से आज सोमवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग बड़े ही धूमधाम से आशुतोष वंदन पदयात्रा रवाना हुई । प्रयास फाउंडेशन व नवदुर्गा गरबा मंडल खानपुर के तत्वाधान में 10वीं बार आयोजित होने वाली आशुतोष वंदन पदयात्रा का शुभारंभ संत बाबा निरंजन नाथ अवधूत द्वारा किया गया। पदयात्रा में काफी संख्या में महिलाओं को पुरुषों ने भाग लिया ।