*छठ महापर्व की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया हराही पोखर का निरीक्षण*
*घाट की साफ-सफाई एवं सीढ़ी निर्माण कार्य पूर्ण, बैरिकेडिंग का कार्य प्रगति पर*
*सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश*
दरभंगा, 12 नवम्बर 2026 :-
आगामी छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम पूजा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज हराही पोखर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने छठ घाट पर चल रहे साफ-सफाई एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने पाया कि घाट की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीढ़ी निर्माण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
वहीं घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बैरिकेडिंग का कार्य प्रगति पर पाया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बैरिकेडिंग सहित शेष सभी आवश्यक कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
निरीक्षण के अवसर पर नगर आयुक्त सुश्री गरिमा लोहिया, सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar