Public App Logo
Profile Picture

Darbhanga District Administration

@dprodarbhanga
511Followers
0Following
*जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत छठी पोखर, सुंदरपुर में स्वच्छता हेतु श्रमदान आयोजित*

दरभंगा, दिनांक 27 अक्टूबर, 2026:-
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा दरभंगा नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-02 अंतर्गत सुंदरपुर स्थित छठी पोखर में स्वच्छता हेतु श्रमदान एवं नमामि गंगे संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पोखर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया गया तथा स्थानीय नागरिकों को जलस्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में नमामि गंगे वॉलंटियर्स, महात्मा गांधी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा स्वयंसेवकों, दरभंगा नगर निगम के स्वच्छता साथियों एवं स्थानीय वार्ड पार्षद भगवान लाल ठाकुर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता एवं जलस्रोत संरक्षण का संदेश दिया।

जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, श्री फारूक इमाम ने विशेष अभियान 6.0 के संबंध में कहा कि स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना, सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखना तथा युवाओं और स्थानीय समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं सक्रिय बनाना है। 
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
अभियान में संजीव कुमार, सुमित कुमार, ओंकार साह, रीतिश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवाओं, स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता साथियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharsarkar nis:value=BiharSarkar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmbihar nis:value=CMBihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantribihar nis:value=MukhyamantriBihar nis:enabled=true nis:link/>
दरभंगा, दिनांक 27 अक्टूबर, 2026:-
सुरक्षित बचपन अभियान के दूसरे दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक पदाधिकारियों के नेतृत्व में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के जरिए बच्चों को बाल संरक्षण संबंधी जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सीजेएम जुनैद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पोक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 जैसे बाल सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी। 
 
जिला स्कूल में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संतोष कुमार पांडेय, राजकीय मध्य विद्यालय गंगासागर में विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रंजन कुमार मिश्र, मध्य विद्यालय बेंता में विशेष उत्पाद न्यायाधीश प्रथम मनोज कुमार श्रीवास्तव, मेडोना इंग्लिश स्कूल में सिविल जज सीनियर डिविजन राजीव रंजन, रामानंद मिश्र बालिका उच्च विद्यालय में एसडीजेएम सत्यम, सोगरा गर्ल्स स्कूल में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार, केके लाल मध्य विद्यालय बाकरगंज में अर्चिता सिन्हा एवं मध्य विद्यालय मझौड़ा बेनीपुर में सिविल जज सीनियर डिविजन रौशन कुमार छापोलिया के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
 
साथ ही इसके अलावा पैनल अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों, एनजीओ सहित अन्य हितधारकों ने सैकड़ों विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जागरुक किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharsarkar nis:value=BiharSarkar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmbihar nis:value=CMBihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantribihar nis:value=MukhyamantriBihar nis:enabled=true nis:link/>
दरभंगा, दिनांक 28 अक्टूबर, 2026:- 
सुरक्षित बचपन अभियान के तीसरे दिन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देशानुसार विद्यालयों में न्यायिक पदाधिकारियों के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सीजेएम जुनैद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने अधिकारों,सुरक्षा और कानूनी संरक्षण के प्रति सजग एवं सशक्त बनाना है। 

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल उच्च विद्यालय में विशेष न्यायाधीश एससी एसटी न्यायालय नवीन कुमार ठाकुर, संत पॉल उच्च विद्यालय में सिविल जज सीनियर डिविजन कुमार रितेश, मध्य विद्यालय भीगो में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हरि प्रिया तथा मध्य विद्यालय कहुआ बिरौल में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बिरौल प्रभात के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में न्यायाधीशों ने बच्चों के लिए सुरक्षित,संवेदनशील एवं भयमुक्त वातावरण के निर्माण का प्रयास किया। 

सीजेएम श्री आलम ने कहा कि लीगल ऐड डिफेंस सिस्टम के सदस्यों, पैनल अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों, एनजीओ सहित अन्य हितधारकों द्वारा भी विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम किया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharsarkar nis:value=BiharSarkar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmbihar nis:value=CMBihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantribihar nis:value=MukhyamantriBihar nis:enabled=true nis:link/>
*छठ पर्व के मद्देनजर घाटों की स्वच्छता में जनभागीदारी बढ़ाने हेतु जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा विशेष अभियान*
 
*रामजानकी मंदिर तालाब घाट पर श्रमदान एवं दीप प्रज्वलन का आयोजन*

दरभंगा, दिनांक 28 अक्टूबर, 2026:- 
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला गंगा समिति, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा लहेरियासराय के वार्ड संख्या-46 स्थित कबिलपुर के रामजानकी मंदिर तालाब घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान, दीप प्रज्वलन एवं नमामि गंगे संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आगामी छठ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए घाटों की स्वच्छता में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान घाट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई हेतु श्रमदान किया गया। 
 
स्वच्छता कार्य के उपरांत घाट पर दीपोत्सव आयोजित कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जलस्रोतों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

अभियान में नमामि गंगे वॉलंटियर्स, महारानी कल्याणी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा स्वयंसेवकों, स्थानीय युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
 
सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता एवं जलस्रोत संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से “घाट स्वच्छ रखें, हमेशा स्वच्छ रखें” का संदेश देते हुए नागरिकों से छठ पर्व के दौरान एवं उसके बाद भी जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

अभियान में वॉलंटियर संजीव कुमार, साक्षी कुमारी, पूजा पासवान, आरती ज्योति, सोनाली, आदित्य सिंह, पार्थ कुमार सहित स्थानीय  युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharsarkar nis:value=BiharSarkar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmbihar nis:value=CMBihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantribihar nis:value=MukhyamantriBihar nis:enabled=true nis:link/>
*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जाले में आशा एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं को आपातकालीन स्थिति में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन का प्रशिक्षण*

*शीतलहर से बचाव, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल एवं आपदा पूर्व तैयारी के उपायों की दी गई जानकारी*

दरभंगा, 28 अक्टूबर, 2026:- 
आपदा प्रबंधन प्रशाखा, दरभंगा, स्वास्थ्य विभाग, दरभंगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथि के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जाले में आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए *“आपातकालीन स्थिति में जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन”* विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान आगामी शीतलहर से बचाव, आपदा पूर्व तैयारी, आपदा के दौरान प्रभावी प्रत्युत्तर, पुनर्स्थापन तथा जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई (WASH) से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक नीतीश सहाय ने स्वच्छता एवं आरोग्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक अशोक पासवान ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

रिलायंस फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य प्रशिक्षक सूरज कुमार ने आगामी शीतलहर के मद्देनजर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा तथा आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जलजनित रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं आरोग्य के महत्व को रेखांकित करते हुए हाथ धोने के सभी छह चरणों की जानकारी दी। साथ ही, ब्लीचिंग पाउडर एवं हैलोजन टैबलेट के उचित उपयोग से जल स्रोतों के विसंक्रमण की प्रक्रिया भी समझाई।

सह-प्रशिक्षक ज्योति कुमारी ने मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न समूहों में चर्चा कर जनस्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां भी दीं।

कार्यक्रम में अदिथि की ओर से नयन एवं राजीव सहित अन्य संबंधित प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में जनस्वास्थ्य जोखिमों की पहचान, रोकथाम तथा प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक जानकारी एवं कौशल प्रदान करना था, ताकि समुदाय स्तर पर सुरक्षित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवहार को बढ़ावा दिया जा सके।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 43 एजेंडों पर लगी मुहर।

Samrat Choudhary
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharcabinet nis:value=BiharCabinet nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cabinetdecision nis:value=CabinetDecision nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
नशामुक्त बिहार अभियान के तहत छात्रा ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।

Samrat Choudhary 
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=nashamuktbihar nis:value=NashaMuktBihar nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

*निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

दरभंगा, 23 अक्टूबर 2026:- बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन कार्यों का जायजा लिया।
 
इस क्रम में उन्होंने मूसा साह मध्य विद्यालय, आदर्श विद्यालय तथा समाहरणालय परिसर में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। 
 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया के संचालन, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। 
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतदान कार्य संपन्न कराने पर बल दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने निर्वाचन कार्यों की निगरानी एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं के संकलन, मतदान केंद्रों की स्थिति की निगरानी तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था का जायजा लिया।
  
उन्होंने निर्वाचन कार्यों से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदान से संबंधित किसी भी सूचना पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जल रड्डी तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार गौरव द्वारा भी विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
  
प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा मतदान कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सतत निगरानी की जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharsarkar nis:value=BiharSarkar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmbihar nis:value=CMBihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantribihar nis:value=MukhyamantriBihar nis:enabled=true nis:link/>
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार,वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जल रड्डी, नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी,ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS के 12 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर का शुभारंभ किया गया।  

साथ ही, ₹10,000 करोड़ के अतिरिक्त निवेश से बिहार में डिजिटल क्रांति, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। 

Samrat Choudhary 
Industries Department, Bihar 
Bihar Industrial Area Development Authority - BIADA 
Department of Information Technology
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihartechrevolution nis:value=BiharTechRevolution nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihardigitalleap nis:value=BiharDigitalLeap nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
बगहा में  पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ एक नई ज़िम्मेदारी निभा रही हैं, स्कूलों में जाकर महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को सशक्त और जागरूक कर रही हैं। जिससे बच्चियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सराहनीय कदम है।

Samrat Choudhary
Home Department, Govt. of Bihar
Bihar Police
District Administration, West Champaran, Bettiah
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=kahanibadlavki nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibiharkebadlavki nis:value=KahaniBiharKeBadlavKi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=policedidi nis:value=Policedidi nis:enabled=true nis:link/>
समस्तीपुर की ललिता भारती ने 'जीविका' से जुड़कर 'बालाहार' निर्माण का कार्य शुरु किया। इस पहल से न केवल वे स्वयं आत्मनिर्भर बनीं, बल्कि अत्यंत निर्धन महिलाओं को भी अपने साथ इस काम में लगाया, जिससे कई महिलाओं को रोज़गार और नियमित आय का साधन मिला।

Samrat Choudhary
Rural Development Department, Government of Bihar
District Administration, Samastipur
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibadlavki nis:value=kahanibadlavki nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kahanibiharkebadlavki nis:value=KahaniBiharKeBadlavKi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jeevika nis:value=Jeevika nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से आज लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार मूल के विदेश सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विकास, पर्यटन और राज्य के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार के पर्यटन स्थलों, बौद्ध सर्किट, इको टूरिज्म और छठ महापर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में विदेश सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बिहार के उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुँचाने के लिए अधिकारियों से सक्रिय योगदान देने की अपील की।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार मूल के अधिकारियों से अपनी कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि बिहार के विकास में भी योगदान देने का आह्वान किया।

Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMsamrat nis:enabled=true nis:link/>
जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान की दिशा में सार्थक पहल।

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को आयोजित राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान हेतु आवश्यक पहल की जा रही है।

Samrat Choudhary
<nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogkaryakram nis:value=SahyogKaryakram nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
बिहार के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई पहल की शुरूआत की गई है। बिहार विद्या साथी के अंतर्गत ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ, सरल और प्रभावी बनाया जा रहा, जिससे विद्यार्थियों को सीखने और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सके। 

Samrat Choudhary
Bihar Education Department
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharvidyasathi nis:value=BiharVidyaSathi nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम जनसमस्याओं की सुनवाई एवं उनके पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध निराकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। यह कार्यक्रम जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

Samrat Choudhary
<nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogkaryakram nis:value=SahyogKaryakram nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
*बिहार विधान परिषद् निर्वाचन को लेकर 23 अक्टूबर को दरभंगा जिले में निषेधाज्ञा लागू*

*आवश्यक सेवाओं एवं निर्धारित श्रेणी के वाहनों के अलावा अन्य वाहनों के परिचालन पर सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा प्रतिबंध*

*मतदान केंद्र परिसर में मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित, उल्लंघन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई*

दरभंगा, 22 अक्टूबर 2026:-
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने संवाददाता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए 22 सितम्बर 2026 के माध्यम से बिहार विधान परिषद् के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन-2026 की घोषणा की गई है। 

*उन्होंने कहा कि इसके तहत 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान निर्धारित है।*

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने तथा विधि-व्यवस्था एवं लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत संपूर्ण दरभंगा जिले में निषेधाज्ञा जारी की है।

*वाहनों के परिचालन से संबंधित जानकारी*

जारी आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक जिले में *निम्नलिखित वाहनों के परिचालन की अनुमति रहेगी:-*

1. शासकीय कार्य में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं मतदान दल के उपयोग हेतु निर्धारित वाहन।

2. मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस तथा विद्युत, दुग्ध आपूर्ति एवं पानी के टैंकर जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन।

3. निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्वाची पदाधिकारी से परमिट प्राप्त वाहन, जिनमें चालक सहित अधिकतम पांच व्यक्ति सवार हों। इन वाहनों का उपयोग मतदाताओं को ढोने के लिए नहीं किया जा सकेगा।

4. निजी वाहन, जिनका उपयोग वाहन मालिक स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों के मतदान हेतु करेंगे। ऐसे वाहनों को मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि के बाहर तक जाने की अनुमति होगी।

5. निर्धारित मार्ग एवं निश्चित बिंदुओं के बीच चलने वाले सार्वजनिक परिवहन वाहन, जैसे बस।

6. बीमार एवं अस्वस्थ व्यक्तियों के उपयोग में आने वाले वाहन।

7. रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड आदि तक जाने के लिए आवश्यक रिक्शा एवं अन्य वाहन।

*उपरोक्त श्रेणियों में शामिल वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सामान्यतः प्रतिबंधित रहेगा।*

*मतदान केंद्र परिसर में मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित*

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र परिसर में मोबाइल फोन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को इससे छूट दी गई है।

*आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी निषेधाज्ञा का दृढ़तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित थाना एवं सेक्टर पदाधिकारियों, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), दरभंगा को सौंपी गई है।

जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा को आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। *इस व्यवस्था का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को बाधारहित बनाए रखना तथा मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान करना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharsarkar nis:value=BiharSarkar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmbihar nis:value=CMBihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantribihar nis:value=MukhyamantriBihar nis:enabled=true nis:link/>
*बिहार विधान परिषद निर्वाचन-2026 को लेकर मतदान दल, माइक्रो प्रेक्षक एवं दंडाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* 

*मतदान केंद्रों पर निरंतर वीडियोग्राफी कराने पर जोर*

दरभंगा, 22 अक्टूबर 2026:- बिहार विधान परिषद निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियों को लेकर आज प्रेक्षागृह, दरभंगा में मतदान दल, माइक्रो प्रेक्षक, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक मतदान निर्धारित है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करने को कहा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी मतदाता मोबाइल फोन एवं कलम लेकर मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं करेगा।

मतदाता को मतदान कक्ष में प्रवेश से पहले निर्धारित व्यवस्था के तहत अपना मोबाइल फोन एवं कलम मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त कर्मियों के पास जमा करना होगा। 

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मतदान प्रक्रिया निर्धारित समयावधि में सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतपेटिका के सुरक्षित परिवहन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान दल मतपेटिका लेकर जाते समय रास्ते में किसी भी रेस्टोरेंट, दुकान अथवा ढाबे पर नहीं रुकेंगे। 

मतपेटिका की सुरक्षा एवं निर्धारित गंतव्य तक समय पर पहुंचाना संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 75 मतदान केंद्र बनाए गए हैं तथा सभी मतदान केंद्रों के लिए मतपेटिका भेजी गई है। सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान कराना सुनिश्चित किया जाए। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं को निर्धारित संग्रहण स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई मतदाता बार-बार मतदान केंद्र पर आता है अथवा उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हैं, तो संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उस पर सतर्कतापूर्वक नजर बनाए रखें तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी मतदाता के रूप में मतदान करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
  
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर लगातार वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रत्येक आवश्यक गतिविधि पर निगरानी रखी जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वीडियोग्राफी के दौरान मतदान की गोपनीयता किसी भी परिस्थिति में भंग न हो।

उन्होंने माइक्रो प्रेक्षकों, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदान प्रक्रिया की निगरानी करने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को देने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान संपन्न होने के बाद चारों जिलों से संबंधित मतपेटिकाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत लहेरियासराय स्थित नया खेल भवन परिसर में, जिला अतिथिगृह के निकट बनाए गए निर्धारित संग्रहण स्थल पर जमा कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मतपेटिकाओं के सुरक्षित परिवहन, प्राप्ति एवं जमा कराने की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जल रड्डी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने वाहनों के चालकों को निर्धारित रूट एवं मार्ग व्यवस्था की समुचित जानकारी देने पर बल दिया, ताकि मतदान दल एवं निर्वाचन सामग्री का परिवहन सुचारू रूप से हो सके।

उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर मुस्तैद रहने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

ब्रीफिंग के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने तथा आपसी समन्वय के साथ मतदान कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।

उक्त ब्रीफिंग में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार चौधरी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुश्री साक्षी कुमारी, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री रोहित कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharsarkar nis:value=BiharSarkar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmbihar nis:value=CMBihar nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantribihar nis:value=MukhyamantriBihar nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री 'बिहार केसरी' स्व० डॉ० श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती के अवसर पर मुख्य सचिवालय में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMsamrat nis:enabled=true nis:link/>
पटना के बिहटा (परेव) की जीविका दीदी सोनी देवी ने पीतल के बर्तन निर्माण के पारंपरिक हुनर को अपनाकर न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति बदली, बल्कि अपने पूरे परिवार को आत्मनिर्भर बनाया। जीविका के सहयोग से अब बिहार की महिलाएं स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं।

Samrat Choudhary 
Rural Development Department, Government of Bihar 
JEEVIKA Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jeevika nis:value=Jeevika nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी पटना के गाँधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के मौके पर आयोजित श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह में हुए शामिल।

Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=vijayadashami nis:value=Vijayadashami nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=happydussehra nis:value=HappyDussehra nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=dussehra2026 nis:value=Dussehra2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूर्णिया जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार बच्चों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आकर्षक वातावरण तैयार कर रहा है। बेहतर सुविधाओं और रंग-बिरंगे परिसर से सुसज्जित ये केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास को नई दिशा दे रहे हैं।

Samrat Choudhary 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
District Administration, Purnea 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kayakalpabhiyan nis:value=KayaKalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार औद्योगिक विस्तार के राह पर तीव्र गति से अग्रसर है।  

निवेशकों को जमीन समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। 

Samrat Choudhary 
Industries Department, Bihar 
Bihar Industrial Area Development Authority - BIADA
<nis:link nis:type=tag nis:id=industrialrevolution nis:value=IndustrialRevolution nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihardevelopment nis:value=BiharDevelopment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूर्णिया जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों की तस्वीर तेज़ी से बदल रही है! कभी सुविधाओं के अभाव से जूझने वाला आंगनवाड़ी केंद्र अब अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर नए रूप में संवर चुका है।

Samrat Choudhary 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
District Administration, Purnea 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=kayakalpabhiyan nis:value=KayaKalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व विजयादशमी के शुभ अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।