*दरभंगा जिले में 23,301 नए लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण*
*मुख्यमंत्री जी द्वारा राज्यभर में 23 लाख 75 हजार नए लाभुकों को राशन कार्ड तथा 1,448 नई जन वितरण प्रणाली दुकानों के लिए अनुज्ञप्तियों के वितरण*
दरभंगा, 12 नवम्बर 2026 :-
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा राज्यभर में 23 लाख 75 हजार नए लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण तथा 1,448 नई जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के लिए अनुज्ञप्तियों का वितरण किया गया।
इसी कड़ी में दरभंगा जिले में भी खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा जिले के कुल 23,301 नए राशन कार्ड धारियों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया है।
जिले के सभी 18 प्रखंडों में पात्र लाभुकों को चिह्नित करते हुए कुल 23,301 नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। प्रखंडवार राशन कार्ड की संख्या निम्नवत है—अलीनगर प्रखंड – 729,बेनीपुर प्रखंड – 1,336,बिरौल प्रखंड – 1,560,घनश्यामपुर प्रखंड – 1,104,गौड़ाबौराम प्रखंड – 924,किरतपुर प्रखंड – 980,कुशेश्वरस्थान प्रखंड – 1,184
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड – 1,017,बहादुरपुर प्रखंड – 1,633,बहेड़ी प्रखंड – 1,714,दरभंगा प्रखंड – 3,023,हनुमाननगर प्रखंड – 1,032,हायाघाट प्रखंड – 932,जाले प्रखंड – 1,528,केवटी प्रखंड – 1,483,मनीगाछी प्रखंड – 1,009,सिंहवाड़ा प्रखंड – 1,357,तारडीह प्रखंड – 756
इस प्रकार जिले के सभी 18 प्रखंडों में कुल 23,301 नए राशन कार्ड तैयार किए गए हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार गौरव सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar