आबू रोड: आबूरोड के आकराभट्टा अरावली मोहल्ले में भयंकर गर्मी में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान, महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन
आबूरोड आकराभट्टा क्षेत्र के अरावली मोहल्ले में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती और कम वोल्टेज से वार्ड वासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर वार्ड नंबर 1 की महिलाओं ने इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में दिन और रात दोनों समय अघोषित बिजली कटौती की जा रही है,