गुना: स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शासकीय विद्यालय कैंट में बच्चों के साथ किया मध्यान भोजन
Guna, Guna | Aug 15, 2025 गुना में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी अंकित सोनी, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, गुना विधायक, ओर जन प्रतिनिधियों ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट में छात्र-छात्राओं के साथ मध्यान भोजन किया। अधिकारियों ने बच्चों से स्कूल की व्यवस्थाएं, पढ़ाई का स्तर ओर अन्य जानकारियां ली।