गुना: बमोरी इलाके में तेज बारिश से कलोरा तालाब की वेस्ट बियर टूटी, मरम्मत कार्य शुरू, वीडियो आया सामने
Guna, Guna | Aug 14, 2025 गुना जिले के बमोरी इलाके में पिछले दिनों भीषण और तेज बारिश में कलोरा तालाब की वेस्ट बियर टूट गई थी। जिसे तालाब फूटने की संभावना जताई गई थी। प्रशासन ने SDERF NDRF सेना को बुलाकर सुरक्षा इंतजाम किए थे। 14 अगस्त को सामने आई जानकारी में कलोरा तालाब की टूटी वेस्ट बियर का मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जिसे अब और मजबूती के साथ सुरक्षित किया जा रहा है।