गुना: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 'हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता' अभियान के तहत पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
Guna, Guna | Aug 13, 2025 गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्र में 13 अगस्त को हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस और नागरिकों स्कूली छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण इलाकों में तिरंगा यात्रा निकाली। नागरिकों को देशभक्ति के साथ 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने और स्वच्छता को लेकर संकल्प दिलाया गया।