गुना: जिले में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सघन जागरूकता अभियान का जिला अस्पताल से हुआ शुभारंभ
Guna, Guna | Aug 13, 2025 गुना जिले में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर के निर्देशन में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2025 तक दो माह का सघन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। 13 अगस्त को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी अनुराग जैन ने बताया, 2 महीने तक समाज के प्रत्येक वर्ग तक एड्स से संबंधित जानकारी सुरक्षा उपाय बचाव कि महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी।