बड़वारा: रूपौंद से बम्हनगवां मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने तहसीलदार को आवेदन सौंपकर सड़क मरम्मत की मांग की
Badwara, Katni | Aug 13, 2026 बड़वारा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रूपौंद से बम्हनगवां पहुंच मार्ग की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन बेहद जोखिमभरा हो गया है। सड़क की खस्ताहाली से परेशान ग्रामीणों ने बड़वारा तहसीलदार के माध्यम से जिलाध्यक्ष (कलेक्टर) कटनी के नाम ज्ञापन सौंपकर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराए जान