मुरैना जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना एक बार फिर गरीब मरीजों के लिए जीवनदाहिनी साबित हुई है, किडनी इन्फेक्शन और गंभीर हालत में भर्ती एक युवक को जिला अस्पताल में निशुल्क इलाज देकर डॉक्टर ने नई जिंदगी दी है ।बता दें कि युवक को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया था ,जहां प्राइवेट अस्पताल में एक से डेढ़ लाख रुपए का खर्चा आ रहा था ।