फर्रुखाबाद: शहर में बच्चे से हुई मारपीट के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आए, अस्पताल पहुंची भीड़ पर पुलिस ने किया काबू, चार घायल
शहर कोतवाली के मोहल्ला लिंगीगंज निवासी संतराम के 16 वर्षीय पुत्र अंकुर सक्सेना को खटकपुरा निवासी 28 वर्षीय कादिर द्वारा पीटा गया। संतराम और उनके परिवार के सदस्य देर रात कादिर से शिकायत करने गए। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें गाली-गलौज कर दौड़ा दिया। संतराम और उनके साथियों के लिंगीगंज अस्पताल पहुंचने पर भीड़ ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया