बडोनी: ग्राम ऐरई में लोहे का बका लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
Badoni, Datia | Jun 5, 2025 ग्राम ऐरई में लोहे का बका लेकर घूम रहे एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट कस तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार की रात्रि में 08 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम ऐरई में एक युवक लोहे का बका लेकर घूम रहा हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा तो उसने अपना नाम ज्ञान सिंह अहिरवार बताया।