बडोनी: ग्राम पंचायत छता में लाखों रुपये की लागत से बनेंगी सड़कें, पूर्व गृहमंत्री ने किया भूमिपूजन
Badoni, Datia | Jun 1, 2025 ग्राम पंचायत छता में लाखों रुपये की लागत से बनने वाली सड़को का पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन किया। छता में पूर्व गृहमंत्री का फूल माला पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। रविवार शाम 06 बजे जानकारी देते हुए पूर्व गृहमंत्री ने बताया की ग्राम पंचायत छता में खेत सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा हैं।