बडोनी: ग्राम भदौना में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी से की मारपीट, गोराघाट पुलिस ने मामला दर्ज किया
Badoni, Datia | May 31, 2025 ग्राम भदौना में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसी के पतिने मारपीट कर दी। जिससे महिला घायल हो गई। जिसको लेकर महिला ने गोराघाट थाने पहुँचकर आरोपी पति पर मामला दर्ज कराया है। वही शनिवार की रात्रि में 09 बजे गोराघाट पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला शारदा पत्नी बिजेंद्र रावत ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर मेरे पति बिजेंद्र रावत ने मेरी मारपीट कर दी।