बडोनी: ग्राम घूँघसी में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने का मामला, केस दर्ज
Badoni, Datia | Jun 2, 2025 ग्राम घूँघसी में मामूली विवाद को लेकर अज्ञात युवक के साथ एक व्यक्ति मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। जिसको लेकर घायल युवक ने बड़ोनी थाने पहुँचकर अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कराया हैं। सोमवार शाम 07 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक श्याम पुत्र मलखान सिंह बाथम उम्र 22 वर्ष के साथ मामूली विवाद को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट की।