पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- 1990-2005 तक जंगलराज था, अब विकास दिख रहा है
पटना में मंगलवार सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा,1990 से 2005 तक बिहार में जंगलराज था। उस वक्त बिहार बदनाम और बीमार हो गया था। उद्योग-धंधे बंद हो गए थे। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार के प्रति उनके लगाव के कारण राज्य में स्पष्ट रूप से विकास दिख रहा है।