#desertstormnews #jaisalmernews #jaisalmernewsinhindi #desertstorm जैसलमेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पोकरण सीडीपीओ कार्यालय का सहायक प्रशासनिक अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते ट्रैपपोकरण/जैसलमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जैसलमेर की टीम ने पोकरण स्थित सीडीपीओ कार्यालय में कार्रवाई करते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी भवानीसिंह को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया।
जानकारी के अनुसार, एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतचंद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी अधिकारी ने एक नोटिस के निस्तारण के बदले परिवादी से रिश्वत की मांग की थी। परिवादी नींबाराम निवासी रामपुरा चौक, पोकरण की शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।एसीबी टीम ने आरोपी को रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए ट्रैप कर लिया तथा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और रिश्वत मांगने एवं लेने के संबंध में अन्य तथ्