रक्षाबंधन से पहले खाकी ने लौटाईं खुशियां! 📱
कानपुर में पुलिस ने 111 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। बर्रा थाना परिसर में दक्षिण जोन सर्विलांस टीम और CEIR पोर्टल टीम की मेहनत से लोगों के चेहरों पर लंबे इंतजार के बाद खुशी लौट आई।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी और अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण सुमित सुधाकर रामटेके की मौजूदगी में मोबाइल फोन वितरित किए गए। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
वहीं, रक्षाबंधन के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
111 मोबाइल की वापसी ने रक्षाबंधन की खुशियों को दोगुना कर दिया। ❤️
.
.
#GroundZeroNews #KanpurNews #KanpurPolice #UPPolice