राखी तैयार है… लेकिन भाई नहीं!
कानपुर देहात में एक बहन पिछले 15 महीने से अपने लापता भाई के लौटने का इंतजार कर रही है। रूरा थाना क्षेत्र के जगनपुर गांव का 14 वर्षीय सुमित अप्रैल 2025 में अचानक लापता हो गया था। परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई और लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन अब तक सुमित का कोई सुराग नहीं मिला।
रक्षाबंधन करीब है… और गुड्डी की आंखों में सिर्फ आंसू हैं। जिस भाई की कलाई पर वह 13 साल से राखी बांधती आई है, उसी भाई की कलाई इस बार भी सूनी है।
गुड्डी की बस एक गुहार है—“मेरा भाई वापस चाहिए, मैं उसकी कलाई पर फिर से राखी बांधना चाहती हूं।”
परिवार ने सुमित के लापता होने के पीछे एक चाचा पर शक जताया है और मारपीट व दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं। वहीं, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने रूरा पुलिस को सुमित की तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं।
एक बहन की राखी तैयार है… अब इंतजार है तो सिर्फ भाई के लौटने का।
क्या इस रक्षाबंधन से पहले गुड्डी का इंतजार �