अरौल थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
डीसीपी/एसीपी के निर्देश पर अरौल थाना प्रभारी विनय तिवारी की टीम ने चंद्रपुर जाने वाली सड़क के पास कार्रवाई करते हुए अनुकेश उर्फ मलिखान को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई गुप्त सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है।
📍 कानपुर | अरौल थाना क्षेत्र
✍️ रजत शर्मा
#Kanpur #KanpurNews #Auraiya #Araul #AraulPolice KanpurPolice UPPolice Ganja DrugCrime CrimeNews BreakingNews PoliceAction KanpurCrime UttarPradesh LatestNews GroundZeroNews