लखनपुर में सफाई व्यवस्था की खुली पोल!
कल्याणपुर विधानसभा के लखनपुर क्षेत्र में डॉ. अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मुख्य द्वार से सटे रिहायशी इलाके में सड़क पर कूड़ा बिखरा पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ी ने कचरा व्यवस्थित तरीके से उठाने के बजाय सड़क पर ही फैला दिया।
वहीं, पास के मवेशी बाड़े से गोबर बहकर सड़क और संस्थान के गेट तक पहुंचने की भी शिकायत है। गंदगी, जलभराव और दुर्गंध से राहगीरों, स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। अब सवाल है—सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होगी या जिम्मेदार इस समस्या का स्थायी समाधान भी करेंगे?
.
#Kanpur #KanpurNews #Lakhanpur #Kalyanpur