दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने बचेली-बीजापुर-गढ़चिरौली रेलवे लाइन का किया विरोध, पर्चा जारी कर कहा: आदिवासी अपनी जमीन खो देंगे
बचेली-बीजापुर-गढ़चिरौली तक कुल 490 किमी की नई रेल लाइन बिछाने का नक्सलियों ने विरोध किया है। पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी नक्सली लीडर और सचिव मोहनने पर्चा जारी किया है। पर्चा के माध्यम से मोहन ने कहा कि, नई लाइन बिछाने के लिए आदिवासियों की जमीन ली जाएगी। उन्हें घर से बेघर किया जाएगा। जंगल को भी नुकसान पहुंचाया जाएगा। जानवरों के साथ इंसानों को भारी नुकसान होगा।