दंतेवाड़ा: फर्जी जाति की रोकथाम करने के लिए सर्व आदिवासी समाज गीदम ब्लॉक इकाई ने बारसूर में बुलाई बैठक
विगत कई वर्षों से तेलंगा जाति के लोगों के द्वारा हल्बा आदिवासी समुदाय के नाम से फर्जी जाति बनाकर लाभ लिया जा रहा है।इस प्रकरण को रोकने और दोषियों पर कार्यवाही करने के लिए हल्बा समाज पिछले काफ़ी समय से प्रयासरत है।सर्व आदिवासी समाज गीदम ब्लॉक इकाई और बारसूर गड़ के हल्बा समाज के युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में बारसूर गड़ में बैठक रखा गया।