दंतेवाड़ा: टेकनार चौक में मां दंतेश्वरी ड्राइवर संघ ने मनाया ड्राइवर दिवस, किया भंडारे का आयोजन
टेकनार चौक में मां दंतेश्वरी ड्राइवर संघ के द्वारा जिले भर के वाहन चालकों ने रविवार को राष्ट्रीय ड्राइवर दिवस मनाया।इस दौरान ड्राइवर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कहा कि दो दशक बाद दंतेवाड़ा में ड्राइवर दिवस का आयोजन किया गया है, जिसमें ट्रक चालक, बस चालक, ऑटो चालक, ई रिक्शा चालक, चार चक्का चालक आदि लोगों ने भाग लिया।