आंवला: आंवला में सीएम योगी ने लाइव प्रसारण में की घोषणा, राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किया
Aonla, Bareilly | Aug 17, 2026 आंवला तहसील सभागार में सोमवार दोपहर साढे बारह बजे राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याणकारी योजना के तहत डीलरों का कमीशन 90 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल करने का ऐलान किया, जिसका लाइव प्रसारण किया गया।