सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में गूँज रही वीर सैनिकों की वीरगाथा
वीर जवानों के शौर्य, त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा ले रहे छात्र-छात्राएं
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन, सारण की पहल पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रार्थना सभा एवं चेतना सत्र के दौरान देश के वीर सैनिकों की अदम्य वीरता, साहस, त्याग और बलिदान की गौरवगाथा विद्यार्थियों को सुनाई गई।
इसी क्रम में श्री अवध उच्च विद्यालय, चैनपुर चरिहारा, मशरक में छात्र-छात्राओं ने वीर सैनिकों की प्रेरणादायक गाथाओं के माध्यम से उनके शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन तथा देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।
वीर सैनिकों का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान!
5 views | Saharsa, Bihar | Oct 12, 2026