Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
kosisamachaar
सहरसा के थाना चौक पर सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर का बन रहा है भव्य पंडाल…
Kahara, Saharsa
| Oct 12, 2026
MORE NEWS
सहरसा नगर निगम वार्ड नंबर 31 में लाखों की लागत से बना नाला बना मुसीबत. घरों में सीवेज का पानी, सड़क पर गंदगी संवेदक पर लापरवाही के गंभीर आरोप
Kahara, Saharsa | Oct 12, 2026
जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहली बार सजा भव्य डांडिया महोत्सव, शिल्पी राघवानी ने बांधा समां......see more
Kahara, Saharsa | Oct 12, 2026
धनबाद कोर्ट परिसर में कुणाल साव को पकड़ने पहुंची SIT, अधिवक्ताओं और RPF सब-इंस्पेक्टर के बीच मारपीट से मचा हड़कंप
Kahara, Saharsa | Oct 12, 2026
खनुआ नाला एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश, लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने पर जोर जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, अप्रैल 2027 तक परियोजना पूर्ण करने की निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य करने का निर्देश छपरा। खनुआ नाला एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना की प्रगति, लंबित कार्यों, नाला निर्माण की निरंतरता तथा शहर में जलनिकासी की समस्या के समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, नगर निगम छपरा, बुडको तथा संबंधित तकनीकी विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा से हुई। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना को अप्रैल 2027 तक पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने, निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा नगर पालिका चौक से मोना चौक के बीच ड्रेन एवं सड़क संबंधी कार्यों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा एवं नगर निगम के अभियंताओं को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। खनुआ नाला के लंबित हिस्सों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश समीक्षा के दौरान बताया गया कि रूद्र होटल, करीमचक एवं म्युनिसिपल चौक सहित खनुआ नाला के कुछ हिस्सों में कार्य शेष है। सुधा डेयरी के पास अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त है अतः दुर्गापूजा के पश्चात कार्य प्रारंभ करने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने रूद्र होटल के पास तत्काल कार्य शुरू करने तथा खनुआ नाला से संबंधित रिवाइज्ड प्लान प्रस्तुत करने का निर्देश बुडको को दिया। उन्होंने मोना चौक से मेवालाल चौक तक लंबित कार्यों की भी समीक्षा की। तिनकोनिया से मोना चौक होते हुए साढा ढाला तक लगभग 60 मीटर हिस्से मात्र में कार्य पूर्ण किए जाने की जानकारी पर उन्होंने निर्देश दिया कि जहां-जहां नाला काटकर कार्य अधूरा छोड़ा गया है, वहां अविलंब निर्माण पूरा किया जाए। डीएम आवास तथा डीडीसी आवास तथा के सामने लंबित नाला निर्माण को भी प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया। जलजमाव एवं बैकफ्लो की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी के बैकफ्लो, जलजमाव तथा जलनिकासी की बाधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को प्रस्तावित योजनाओं की तकनीकी व्यवहार्यता की जांच कर प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। तिनकोनिया से रूपगंज तक लगभग 300 मीटर क्षेत्र के कैचमेंट एरिया से निकलने वाले पानी की निकासी की व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। सुधा डेयरी से तिनकोनिया तक आईपीएस के माध्यम से जलनिकासी की संभावना की समीक्षा करते हुए आवश्यक तकनीकी प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। संप हाउस की आवश्यकता के संबंध में नगर आयुक्त को इसकी व्यवहार्यता की जांच करने का निर्देश दिया गया। करीमचक एवं पटेल छात्रावास क्षेत्र में पानी के बैकफ्लो की समस्या के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। करीमचक में आरसीसी द्वारा कल्वर्ट निर्माण के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र दिए जाने की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने जलनिकासी व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने पर बल दिया। नाला निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण, पेड़ एवं विद्युत पोल हटाने की कार्रवाई तेज होगी बैठक में एनएच-19 के लेफ्ट आउट हिस्से, रूपगंज तथा ब्रह्मपुर से दरोगा राय चौक तक नाला निर्माण में आ रही बाधाओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि कुछ स्थानों पर पेड़ एवं विद्युत पोल के कारण कार्य बाधित है। इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर वन विभाग एवं विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन बाधाओं का शीघ्र निराकरण कर निर्माण कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सदर अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि जहां भूमि की मापी आवश्यक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मापी कराई जाए तथा अतिक्रमण पाए जाने पर उसे हटाकर कार्य प्रारंभ कराने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को अपने स्तर से की गई कार्रवाई का सत्यापन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। लंबित नाला निर्माण एवं सड़क पुनर्स्थापन कार्यों में तेजी लाने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने आरडीएस पब्लिक स्कूल, जिला परिषद के सामने, इरकॉन रामनगर, चंवर क्षेत्र तथा आरडीएस पब्लिक स्कूल से मठिया मोड़ तक लंबित नाला निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जहां भी निर्माण कार्य अधूरा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। दूधिया पोखर तक ड्रेनेज निर्माण तथा रामनगर से मठिया मोड़ तक सड़क पुनर्स्थापन का कार्य भी शीघ्र कराने को कहा गया। करीमचक एवं तिनकोनिया में खुले नालों में कचरा प्रवेश करने की समस्या पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक नियंत्रणात्मक उपाय करने का निर्देश दिया गया। डाक बंगला रोड सहित अन्य प्रभावित सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन पर भी जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी को अपनी सभी सड़कों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया, जिसमें सड़कवार गड्ढों की संख्या, मरम्मत की स्थिति तथा शेष कार्यों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध हो। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खनुआ नाला एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना शहर की जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी संबंधित विभाग एवं कार्यकारी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा लंबित हिस्सों को प्राथमिकता से पूरा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप परियोजना को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
Saharsa, Bihar | Oct 12, 2026
सेवा संकल्प के तहत वीर गाथा पर आधारित ‘उनकी जय बोल’ नाट्य प्रस्तुति का आयोजन छपरा, 12 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प के तहत जिला प्रशासन, सारण द्वारा आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, सारण में वीर योद्धा यशवंत सिंह रावत के जीवन पर आधारित ‘उनकी जय बोल’ वीर गाथा नाट्य प्रस्तुति का आयोजन कराया गया। इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से यशवंत सिंह रावत के साहस, वीरता, त्याग एवं देशभक्ति की गाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वीर योद्धाओं के अदम्य साहस और बलिदान से आमजन, विशेषकर युवाओं को परिचित कराना तथा उनमें राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। जिला प्रशासन, सारण की इस पहल के माध्यम से वीर गाथाओं और देश के वीर सपूतों के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
Saharsa, Bihar | Oct 12, 2026
📍दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियारपुर पुलिस अलर्ट, SDM-DSP ने दी सख्त हिदायत; बोले- शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई शांति समिति की बैठक में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर चर्चा, प्रशासन ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की कोसी समाचार | सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना परिसर में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य लोगों के साथ सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की। __असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर:- बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। __भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील:- प्रशासन ने आम लोगों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया। __बैठक में शामिल हुए शांति समिति के सदस्य:- बैठक में पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। प्रशासन का संदेश: दुर्गा पूजा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। #SaharsaNews #SimriBakhtiyarpur #DurgaPuja2026 #BiharPolice #DainikKosiSamachar
Kahara, Saharsa | Oct 12, 2026
सहरसा के बंगाली बाजार के समीप तेज गति से चल रहा है ओवरब्रिज का निर्माण कार्य..कई पाया बनकर तैयार
Kahara, Saharsa | Oct 12, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में गूँज रही वीर सैनिकों की वीरगाथा वीर जवानों के शौर्य, त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा ले रहे छात्र-छात्राएं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन, सारण की पहल पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रार्थना सभा एवं चेतना सत्र के दौरान देश के वीर सैनिकों की अदम्य वीरता, साहस, त्याग और बलिदान की गौरवगाथा विद्यार्थियों को सुनाई गई। इसी क्रम में श्री अवध उच्च विद्यालय, चैनपुर चरिहारा, मशरक में छात्र-छात्राओं ने वीर सैनिकों की प्रेरणादायक गाथाओं के माध्यम से उनके शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन तथा देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। वीर सैनिकों का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान!
Saharsa, Bihar | Oct 12, 2026