नवाबगंज: बाराबंकी का देवा मेला होगा भव्य! 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक लगेगा मेला, मुशायरा और कवि सम्मेलन से सजेगा आयोजन
बाराबंकी का प्रसिद्ध देवा मेला इस बार 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले को भव्य और पारंपरिक अंदाज में आयोजित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति की बैठक बाराबंकी कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई।