लोहाघाट: चामी चौमेल में पांच दिवसीय अषाढ़ी महोत्सव के शुभारंभ पर महिलाओं ने महोत्सव स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली
मंगलवार को चामी चौमेल में महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता पर महोत्सव का शुभारंभ दिल्ली क्राइम ब्रांच के आफिसर त्रिलोक सिंह बिष्ट ने फीता काटकर किया। पुरोहित भुवन चंद्र जोशी ने पूजा अर्चना की। दोपहर बाद दो बजे बाद श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसो के दल नायक संतोष रसिला के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।