मुरैना नगर: चाचूल गांव में अवैध हथियारों का वीडियो आया सामने, पुलिस ने कहा- आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद है कि आए दिन अवैध हथियारों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रहा है। एक ऐसा ही वीडियो निरार क्षेत्र के चाचूल गांव का बताया गया है। जहां कुछ लोगों के द्वारा अवैध हथियारों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है।