जमुई: इंदपे में घरेलू विवाद के चलते ससुराल वालों ने विवाहिता को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 8, 2025 इंदपे में मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे घरेलू विवाद को लेकर ससुराल वालों ने प्रकाश यादव की पत्नी रीता देवी को मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उंसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रीता देवी ने मारपीट का आरोप ससुर अर्जुन यादव, सास और ननद छोटू कुमार सहित अन्य लोगों पर लगाया है।