जमुई: कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची शुद्धिकरण पर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Jamui, Jamui | Jul 7, 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवीन भा.प्र.से. ने सोमवार 4 बजे को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण, गणना प्रपत्र वितरण, उसे सही ढंग से भरवाने और जमा कराने की प्रक्रिया तीन दिन के भीतर पूरी हो।