जमुई: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में सीताराम सिंह बने अध्यक्ष, अमित दूसरी बार बने महासचिव, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
Jamui, Jamui | Jul 7, 2025 जमुई जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए सोमवार को मतदान के बाद देर शाम 6:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम सिंह ने जीत दर्ज की और अपने प्रतिद्वंदी अश्विनी यादव को 42 मत से हराया, जबकि अमित कुमार ने दूसरी बार महासचिव के पद पर जीत हासिल की, अमित ने अपने प्रतिद्वंदी विपिन कुमार सिंह को 261 मत से हराया।