जमुई: मुहर्रम को लेकर जमुई शहर में डीएम-एसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा
Jamui, Jamui | Jul 7, 2025 मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। डीएम श्री नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने सोमवार 4 बजे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारी कई पदाधिकारियों और जवानों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले। भ्रमण की शुरुआत जमुई नगर थाना से हुई। यहां नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।