जमुई: नगर परिषद क्षेत्र के बोधबन तालाब मोहल्ला के समीप ई-रिक्शा की ठोकर से महिला घायल हुई
Jamui, Jamui | Jul 7, 2025 जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के बोधबन तालाब मोहल्ला के समीप सोमवार 3 बजे के करीब को ई-रिक्शा की ठोकर से एक महिला घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला की पहचान बोधबन तालाब मोहल्ला निवासी दीपक कुमार की पत्नी साधना कुमारी के रूप में हुई है।