जमुई: बोझायत गांव में भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसियों ने लोहे की रॉड से चार लोगों को किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 7, 2025 जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बोझायत गांव में सोमवार की देर रात 10:00 बजे दबंग पड़ोसीयों ने भूमि विवाद के रंजिश में एक ही परिवार के चार लोगों को लोहे की रॉड से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी गरही थाना की पुलिस को दी गई और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।