शाजापुर: जिला जेल मना रक्षाबंधन उत्सव, सजा काट रहे कैदियों की कलाइयों पर बहनों ने बांधी राखियां
शाजापुर जिला जेल में बहनों को उनके भाइयों को राखी बांधने की अनुमति दी गई। जेल के अंदर 15 मिनट का समय भाईयों को राखी बांधने के लिए दिया गया। बहनों ने 15 मिनट में ही अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। बहनों को जिला जेल में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक राखी बांधने के लिए समय दिया गया था। जेल के बाहर बहने भावुक और आतुर दिखी।