रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के जिला अध्यक्ष बने डॉ. डी.के. गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव को मिली सचिव की जिम्मेदारी
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों के चयन को लेकर शनिवार को एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. डी.के. गुप्ता को रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन का वर्ष 2026-27 का जिला अध्यक्ष तथा आशीष श्रीवास्तव को सचिव बनाया गया।
डॉ. डी.के. गुप्ता इससे पहले भी रोटरी क्लब में जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके पूर्व कार्यकाल में किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों को देखते हुए एक बार फिर उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर क्लब के सदस्यों में खुशी का माहौल रहा। उनके अनुभव और सक्रियता से क्लब के सेवा कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों पर विशेष जोर दिया जाएगा। सभी सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्यों को नई ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं नवनियुक्त सचिव आशीष श्रीवास्तव ने भी क्लब के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रोटरी क्लब के सदस्यों एवं अतिथियों ने डॉ. डी.के. गुप्ता और आशीष श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर डॉ निधि गुप्ता, जीबीएम स्कूल के प्रबंधक संतोष सिंह, भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव काजू, भाजपा नेता अंकुर वर्मा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित, लक्ष्मी अरोड़ा, राजन गुप्ता, राजेश चित्रगुप्त, शेषनारायण गुप्ता, भाजपा नेता आशीष श्रीवास्तव, समाजसेवी के कृष्ण कुमार प्रजापति, आनंद राजपाल, राहुल श्रीवास्तव, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Aug 9, 2026