करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा
नगर अध्यक्ष भाजपा तारक जायसवाल के संयोजन में निकली यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा तारक जायसवाल के संयोजन में करुआ बाबा से दक्षिण दरवाजा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बना। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, मोदू चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे, भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, पवन कसौधन, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, तारक जायसवाल,राकी सोनी, रत्नेश मिश्रा, ओम प्रकाश ठाकुर, प्रमोद कनौजिया, सचिन शुक्ला और प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।
भाजपा नेता प्रमोद पांडे ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए हमें राष्ट्रहित और समाजहित में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
तिरंगा यात्रा के समापन पर आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
Basti, Basti | Aug 12, 2026