प्रभात पट्टन: मासोद में पुलिस ने ऑपरेशन अभिमन्यू के तहत आम जनता को महिला संबंधी अपराधों के प्रति किया जागरूक
मासोद में पुलिस ने वरिष्ठ कार्यालय द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधो एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन अभिमन्यु के तहत आज साप्ताहिक बाजार मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे करीब 100-150 लोग उपस्थित रहे। जिन्हे ऑपरेशन अभिमन्यु के तहत चौकी प्रभारी एसआई बसंत अहाके ने जानकारी दी।