प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन में मां दुर्गा स्थापना के साथ शुरू हुआ नवरात्रि का पर्व, भक्ति के रंग में डूबे दिखे भक्त
आज गुरुवार 3 अक्टूबर से नवरात्रि का महापर्व शुरू हो चुका है। प्रभात पट्टन में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ ही भक्तो में उत्साह दिखाई दिया। आज सुबह करीब 10 बजे प्रभात पट्टन के गायकी मोहल्ले में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई। इसके पहले मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य नगर आगमन संपन्न हुआ।