प्रभात पट्टन: गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में तहसील स्तरीय मौन साधना शिविर संपन्न, प्रभात पट्टन और मुलताई क्षेत्र के साधक हुए शामिल
गायत्री परिवार एवम तहसील समन्वय समिति के सहयोग से गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में रविवार 6 अक्टूबर को एक दिवसीय मौन साधना शिविर आयोजित किया। जो देर शाम करीब 4 बजे संपन्न हुआ। इस शिविर का संचालन सौसर से पधारे उपजोंन साधना प्रभारी नरेंद्र हिंगवे, किशोर किनकर आदि द्वारा मौन साधना के विभिन्न आयामों, पंचकोशीय ध्यान साधना, प्राणाकर्षण प्राणायाम के बारे में जानकारी दी