प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन और मुलताई के विभिन्न स्कूलों में अभिमन्यु अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे प्रभातपट्टन के उत्कृष्ट विद्यालय और मुलताई के आरडी पब्लिक स्कूल में इस अभियान के तहत जानकारी दी गई। छात्राओं को विभिन्न पोस्टर, पैम्पलेट, बैचेस और 'अभिमन्यु' कट-आउट के माध्यम से जागरूक किया गया। छात्रों को 'मै हूँ अभिमन्यु' के तहत महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना विकसित करने, बाल्यकाल से ही सामाजिक मूल्यों की जानकारी दी गई।