प्रभात पट्टन: मुलताई क्षेत्र के पांढुर्णा जिले में विलय के विरोध में ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, CM के नाम दिया ज्ञापन
आज सोमवार 7 अक्टूबर प्रभात पट्टन में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम से नायब तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौपा गया। धरना प्रदर्शन में मुलताई और प्रभात पट्टन तहसील को पांढुरना जिले में मिलाए जाने का पुरजोर विरोध किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अखबारों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभात पट्टन के पांढुरना में शामिल होने की जानकारी मिली थी।