प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन के पीएम श्री नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए तिथि घोषित, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन की कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने की तारीख आज घोषित कर दी गई है। यह आवेदन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है