कनाट प्लेस: क्राइम ब्रांच की WR2 की टीम ने शराब तस्करी के आरोप में 2017 से फरार बदमाश को नवादा मेट्रो स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
डीसीपी सतीश कुमार ने 29 नवंबर की दोपहर 1:27 पर मीडिया को बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने 2017 से फरार चल रहे भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान अशोक विहार निवासी 32 वर्षीय वासु नारंग के तौर पर हुई है उसे कोर्ट ने भी भगोड़ा घोषित कर रखा था फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है