कनाट प्लेस: कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसदों ने संसद भवन परिसर में किया प्रदर्शन
दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसदों ने संसद भवन परिसर में प्रोटेस्ट किया. इस प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के सांसद भी शामिल हुए. इस दौरान दिल्ली में कानून व्यवस्था की सुधार की मांग को लेकर नारेबाजी की गई और इस पर जवाब मांगा गया. संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने नोटिस दिया है कि गृह मंत्री सदन में दिल्ली की कानून व्यवस्था पर जवाब दें