राघोगढ़: नेशनल हाईवे 46 पर आवन गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, एक किसान की हुई मौत दो हुए गंभीर घायल
Raghogarh, Guna | Jun 18, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 46 पर आवन गांव के पास 18 जून को ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में धनोरिया गांव निवासी किसान अर्जुन धाकड़ की मौत हो गई। सुरेंद्र धाकड़ और रामब्रज धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों किसान धनोरिया गांव से गुना जिले की कुंभराज मंडी में धनिया की फसल बेचने जा रहे थे। राघोगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है।